कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन संस्कृति संसद ने किया। साधु-संतों और विभिन्न देशों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य सनातन मूल्यों का प्रसार बताया गया।

कोलकाता। रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ करके इतिहास बना दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम को आयोजन सनातन संस्कृति संसद नाम संस्था की तरफ से किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक सनातन धर्म की मूल भावना को पहुंचाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में साधु संतों व साध्वियों और नेपाल तथा बांग्लादेश से आए हिंदूओं सहित करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने भगवद् गीता के प्रथम, नवम और 18वें अध्याय का एक साथ पाठ किया। इसके आगे ज्ञानानंद जी ने कहा कि, पूरा मैदान भगवा झंडो से भरा हुआ नजर आया और भगवा वस्त्र पहने सनातनियों के साथ नजर आया।

इस मंच के बारे में जानकारी देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि, अगर हिंदू एक हो जाए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसके आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, ये देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। भारत में हमें सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं। बता दें कि, ये कार्यक्रम को आयोजन सत्तारूढ टीएमसी के निलबिंत ​विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के दूसरे दिन हुआ। धीरेंद्र शास्त्री ने इसके आगे कहा कि, इस बात का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत