कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा-आरएसएस ने 'शुद्धिकरण' की बजाय राहुल गांधी पर दर्ज की प्राथमिकी, खड़गे ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

कांग्रेस ने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया

कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा-आरएसएस ने 'शुद्धिकरण' की बजाय राहुल गांधी पर दर्ज की प्राथमिकी, खड़गे ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप
उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने इसे भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता करार देते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की बजाय आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद 'शुद्धिकरण' करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता करार दिया और कहा कि इस मामले में आवाज उठाने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आवाज दबाने के प्रयास में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने सोमवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि खरगे की जनसभा के बाद 'शुद्धिकरण' करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन उस जातिवादी कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही भाजपा सरकार का न्याय है।

उन्होंने कहा कि पहले 'शुद्धिकरण' किया गया, फिर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने खुलेआम उसका बचाव किया और अब राहुल गांधी ने दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है तो उत्तराखंड की भाजपा सरकार में उलटे उन्हीं पर मुकदमा दर्ज हो गया। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि यह संयोग नहीं, बल्कि भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी और संविधान विरोधी सोच का बेहद गंभीर उदाहरण है। राहुल गांधी ने वही सवाल उठाया जिसे कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं संसद में उठा चुके हैं कि 'शुद्धिकरण' के इस कृत्य ने उन्हें छुआछूत का एहसास कराया और उनका अपमान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का तरीका देखिए 'शुद्धिकरण' करने वालों पर सवाल उठाओ तो प्राथमिकी, दलित सम्मान की बात करो तो प्राथमिकी और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाओ तो उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा-आरएसएस यह भ्रम निकाल दे कि मुकदमों के डर से राहुल गांधी या कांग्रेस पीछे हट जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका करारा जवाब लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से देगी तथा 'शुद्धिकरण' की जातिवादी मानसिकता के खिलाफ और दलित सम्मान एवं संविधान की रक्षा के लिए यह लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।

 

Read More भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल, पंचायतों में भी विजयी होंगे : भजनलाल शर्मा

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय