BJP ने झारखंड और महाराष्ट्र सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

BJP ने झारखंड और महाराष्ट्र सीटों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा की बरहेट और टुंडी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए द्वितीय सूची में बरहेट (अजजा) सीट से गमालियल हेम्ब्रम और टुंडी सीट से विकास महतो के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। वहीं दूसरी सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। इस तरह से पार्टी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

Read More नर्सिंग छात्रों का सीएम हाउस की ओर कूच: पुलिस ने रास्ते में रोका; परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और कॉलेज मान्यता से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग

नांदेड़ सीट पर मारोतराव को घोषित किया उम्मीदवार

Read More मोदी ने की भारत की अंतरिक्ष यात्रा की तारीफ : युवाओं से नई संभावनाओं को तलाशने को आग्रह, वैज्ञानिकों की बढ़ती भूमिका पर जोर

महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए डॉ. संयुक्त मारोतराव हंबर्डे को उम्मीदवार बनाने की फैसला लिया है।

Read More जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश बेरोजगारी और महंगाई के दोहरी मार से जूझ रहा, चीनी के बाद प्याज की कीमतों को लेकर जताई चिंता

उल्लेखनीय है कि नांदेड़ संसदीय सीट कांग्रेस नेता बसंतराव बलवंतराव चव्हाण के निधन होने की वजह से खाली हुयी है। यहां पर 20 नवंबर को मतदान होगी और मतगणना 23 नवंबर को होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक