केरल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश लड़ाकू विमान की आपत लैंडिंग : ईंधन की कमी के कारण उतरने की मांगी अनुमति, भारत ने सुरक्षा कारणों से की विमान की मदद 

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दे दी

केरल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश लड़ाकू विमान की आपत लैंडिंग : ईंधन की कमी के कारण उतरने की मांगी अनुमति, भारत ने सुरक्षा कारणों से की विमान की मदद 

वायु सेना ने इसे आपात स्थिति में सामान्य घटना बताया है। वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एफ-35 के भारत में उतरने की यह एक सामान्य घटना है।

नई दिल्ली। ब्रिटेन की नौसेना के शक्तिशाली लड़ाकू विमान एफ-35 को केरल के अंतरराष्र्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उधर वायु सेना ने आपात स्थिति में इसे सामान्य घटना बताया है। सूत्रों के अनुसार ब्रिटिश नौसेना के इस लड़ाकू विमान ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में तैनात ब्रिटेन से नियमित उडान भरी थी, लेकिन खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण विमान ने भारत में उतरने की अनुमति मांगी। भारतीय अधिकारियों ने इसे केरल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद यह केरल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 

वायु सेना ने इसे आपात स्थिति में सामान्य घटना बताया है। वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एफ-35 के भारत में उतरने की यह एक सामान्य घटना है। भारतीय वायुसेना को  इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी थी और उसने उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान की मदद की। इस मामले में  सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है और भारतीय वायुसेना सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। इस विमान ने हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ एक सैन्य अभ्यास में भी हिस्सा लिया था। यह विमान केरल हवाई अड्डे पर ईंधन भरे जाने के इंतजार में है। ईंधन भरे जाने के बारे में भारत और ब्रिटेन के संबंधित अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है। 

 

Tags: aircraft

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला