कैब ड्राइवर ने रास्ता बदलकर रोकी कार : 2 अन्य लोगों को कार में बैठाया, महिला पायलट से की छेड़छाड़

ड्राइवर और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

कैब ड्राइवर ने रास्ता बदलकर रोकी कार : 2 अन्य लोगों को कार में बैठाया, महिला पायलट से की छेड़छाड़

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस वाहन की सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

मुंबई। पुलिस ने एक नामी एयरलाइंस में काम करने वाली महिला पायलट के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कैब ड्राइवर समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला पायलट ने आरोप लगाया कि जब वह एक निजी कैब में जा रही थी, तो ड्राइवर ने 2 अनजान लोगों को कैब में बैठा लिया, जिन्होंने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस वाहन की सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि ड्राइवर ने रास्ता बदलकर कार रोक दी और कार में कुछ अनजान लोगों को बैठा दिया। उनमें से एक आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा महिला के पास में पीछे बैठ गया। पास में बैठे व्यक्ति ने अचानक उसका दाहिना हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। दूसरे व्यक्ति ने उसे अनुचित तरीके से जबरदस्ती छुआ और जब यह सब चल रहा था, तब ड्राइवर आराम से टैक्सी चला रहा था।

Tags: driver

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल