छात्रों की आत्महत्या और डमी स्कूलों पर केंद्र का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय कानून और JEE-NEET पैटर्न बदलने की तैयारी

कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापनों पर कसेगा शिकंजा

छात्रों की आत्महत्या और डमी स्कूलों पर केंद्र का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय कानून और JEE-NEET पैटर्न बदलने की तैयारी
केंद्र सरकार देशभर के कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए राष्ट्रीय कानून लाने और JEE, NEET-UG व CUET-UG जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव पर विचार कर रही है। उद्देश्य छात्रों का मानसिक तनाव कम करना, डमी स्कूलों पर रोक लगाना, भ्रामक विज्ञापनों पर नियंत्रण और स्कूल शिक्षा को अधिक मजबूत व प्रभावी बनाना है।

नई दिल्ली। देशभर के कोचिंग सेंटरों में बढ़ते मानसिक तनाव, छात्रों की आत्महत्याओं और डमी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार कोचिंग सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए एक राष्ट्रीय कानून बनाने और एंट्रेंस एग्जाम्स के पैटर्न को फिर से डिजाइन करने पर विचार कर रही है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जून 2025 में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी की अध्यक्षता में गठित एक उच्च स्तरीय नौ-सदस्यीय समिति ने इसके लिए कई अहम सिफारिशें की हैं। समिति का मानना है कि JEE, NEET-UG और CUET-UG जैसी बड़ी परीक्षाओं के स्वरूप में ऐसा बदलाव किया जाए, जिससे निजी कोचिंग की भूमिका कम से कम हो सके और एंट्रेंस टेस्ट सीधे क्लासरूम की पढ़ाई से जुड़ें।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोचिंग की समस्या सिर्फ भ्रामक विज्ञापनों पर जुर्माना लगाने से हल नहीं होगी, बल्कि इसके लिए स्कूलों को मजबूत और बोर्ड परीक्षाओं को अधिक विश्वसनीय बनाना होगा। समिति ने Regulatory Framework तैयार करने का सुझाव दिया है, जिससे कोचिंग संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, संस्थानों द्वारा टॉपर्स और नतीजों को लेकर किए जाने वाले भ्रामक दावों पर भी पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी, ताकि अभिभावकों और छात्रों को गुमराह होने से बचाया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा