चीन ने वार्षिक 2 सत्रों को कवर करने के लिए पत्रकारों को किया आमंत्रित

2 सत्रों के लिए एक मीडिया सेंटर 27 फरवरी से खुला रहेगा

चीन ने वार्षिक 2 सत्रों को कवर करने के लिए पत्रकारों को किया आमंत्रित

चीन अपने राष्ट्रीय विधायिका और राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार निकाय के वार्षिक सत्र को कवर करने के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को आमंत्रित कर रहा है

बीजिंग। चीन अपने राष्ट्रीय विधायिका और राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार निकाय के वार्षिक सत्र को कवर करने के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को आमंत्रित कर रहा है। ये दोनों मार्च में आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति और चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय समिति (सीपीपीसीसी) के सामान्य कार्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया है कि दो सत्रों का समाचार कवरेज मुख्य रूप से ऑन-साइट रिपोर्टिंग के माध्यम के साथ साथ विभिन्न माध्यमों से किया जा सकता है। बयान के मुताबिक, 2 सत्रों के लिए एक मीडिया सेंटर 27 फरवरी से खुला रहेगा। 14वीं एनपीसी का तीसरा सत्र 5 मार्च को शुरू होने वाला है, जबकि 14वीं सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति का तीसरा सत्र 4 मार्च को शुरू होने वाला है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना