महागठबंधन की सभाओं में उमड़ रही भीड़ : बिहार बदलाव के लिए तैयार, अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के विरुद्ध विजय रथ को बढ़ाएं आगे

कुशासन की चर्चा होनी चाहिए

महागठबंधन की सभाओं में उमड़ रही भीड़ : बिहार बदलाव के लिए तैयार, अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के विरुद्ध विजय रथ को बढ़ाएं आगे
लोकसभा के चुनाव में सपा ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में पराजित किया और अब बिहार की बारी है कि भाजपा के विरुद्ध विजय रथ को आगे बढ़ाए। 

जमुई। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की सभाओं में उमड़ती भीड़ बता रही है कि प्रदेश बदलाव के लिए तैयार है। यादव ने कहा कि जब सरकार बदलेगी, तभी बिहार बदलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार महापुरुषों की धरती है, इसी धरती पर भगवान  महावीर और गौतम बुद्ध ने मानवता का संदेश दिया था। यह जननायक कर्पूरी ठाकुर और लालू प्रसाद की धरती है, जिन्होंने प्रदेश में सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाते हुए उसे समाज के निचले स्तर तक पहुँचाया। यादव ने कहा कि पिछले लोकसभा के चुनाव में अवधेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) को अयोध्या में पराजित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में सपा ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में पराजित किया और अब बिहार की बारी है कि भाजपा के विरुद्ध विजय रथ को आगे बढ़ाए। 

यादव ने कहा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में  अपने 20 साल के शासन के नाम पर वोट मांग रहा है और उसमें मोदी जी के केंद्र में शासन के 11 वर्षों को भी जोड़ दिया जाए, तो 31 साल के कुशासन की चर्चा होनी चाहिए। सपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी जब बिहार में रोजगार देने की बात करते हैं तो एनडीए के नेता उनकी खिल्ली उड़ाते हैं। इस संबंध में उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार से कहा कि उन्हें पिछले 11 वर्षों में युवाओं को दिये गए रोजगार का आंकड़ा पेश करना चाहिए। यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार इलेक्ट्रॉल बांड के नाम से चंदे वसूलती है और देश में सबसे ज्यादा चंदा इसी पार्टी को मिलता है। उन्होंने कहा कि इसी सरकार ने कभी नोटबंदी की थी और नोटों के बंडल बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि यह'बंडल बनाने वाली बंडलबाज सरकार है।

राजद नेता तेजस्वी रोजगार देने की बात कर रहे हैं और उन्होंने अपने उपमुख्यमंत्री रहते हुए सीमित अधिकारों के बावजूद बड़ी संख्या में नौकरियों का प्रावधान किया था और भविष्य में भी जब उनकी सरकार बनती है, तो वह प्रदेश के प्रत्येक बेरोजगार को नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में आजकल एक रंग में दिखने वाले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी की विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बिहार के ऊपर सब की निगाहें हैं और जब भाजपा को बिहार में हार मिलेगी तो उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनको हराने का मार्ग प्रशस्त होगा। यादव ने कहा कि बिहार में सरकार बदलने के बाद सामाजिक न्याय के साथ लोगों की जिंदगी में सुधार होगा, रोजगार के अवसर बनेंगे, सीएम जीविका दीदियों तीस हजार और अन्य महिलाओं के खाते में  ढाई हजार रुपए महीना मिलने लगेगा। किसानों को सस्ता खाद मिलेगा, महिलाओं को सस्ते गैस सिलेंडर मिलेंगे और कानून व्यवस्था में भी पहले से काफी सुधार आएगा। उन्होंने जमुई की जनता से अपील की कि लालटेन छाप पर मुहर लगाकर महागठबंधन को विजयी बनाएं।

 

Read More 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, दुनिया को आज शांति और स्थिरता की सबसे ज्यादा जरूरत

Tags: akhilesh

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा