भाजपा ने 'फर्जी वोटर्स से इश्क है' नाम से जारी किया पोस्टर, आप पर लगाए नकली वोट बनाने के आरोप

उन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम क्यों किया

भाजपा ने 'फर्जी वोटर्स से इश्क है' नाम से जारी किया पोस्टर, आप पर लगाए नकली वोट बनाने के आरोप
भाजपा नेता ने कहा कि दो मत बनवाना एक आपराधिक गतिविधि है और इसके लिये चुनाव आयोग तथा दिल्ली पुलिस को सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिये।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नया चुनावी पोस्टर, 'फर्जी वोटर्स से इश्क है' जारी किया, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर नकली वोट बनाने के आरोप लगाये गये हैं। इस मौके पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के राजनीतिक गुनाह बहुत ज्यादा है और वे लोग दिल्ली को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने का झूठा आरोप भाजपा पर लगाया है, लेकिन वह बताये कि सिंह का वोट कहां- कहां हैं। 

सचदेवा ने कहा कि सिंह ने राज्य सभा चुनाव के दौरान दायर हलफनामा में खुद को हरिनगर विधानसभा का मतदाता बताया था, लेकिन उस वक्त सुल्तानपुर की नगर पालिका परिषद की मतदाता सूची में सिंह और उनकी पत्नी का नाम था। इतना ही नहीं सिंह साल 2024 में नयी दिल्ली विधानसभा में मतदाता हैं और विकासपुरी विधानसभा में भी अपना मत बनवा रखा था। 

उन्होंने कहा कि शर्मनाक है कि मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने वाले सिंह चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमका रहे हैं। जब हमने संवाददाता सम्मेलन करके सिंह की पत्नी के फर्जी मत का खुलासा किया,  तो सिंह आनन-फानन में 30 दिसम्बर को वोट स्थानांतरित करने का आवेदन देकर आते हैं और अगर मत था, तो अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए, लेकिन वे उल्टा मानहानि का दावा करने का एलान कर रहे हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि दो मत बनवाना एक आपराधिक गतिविधि  है और इसके लिये चुनाव आयोग तथा दिल्ली पुलिस को सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिये। सिंह अपनी मानहानि की बात कर रहे हैं, लेकिन जो व्यक्ति खुद जमानत पर बाहर है, सांसद रहते दो वोट बनवाता है, उसका क्या मान क्या अपमान। उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी को लेकर सिंह दावा करते हैं,  कि चार जनवरी 2024 में उनका नाम सुल्तानपुर की सूची से कट गया है, लेकिन आठ जनवरी 2024 को सांसद नामांकन के साथ जो शपथ पत्र देते हैं,  उसमें उनका मत सुल्तानपुर की मतदाता सूची में दर्ज है।  

Read More राहुल गांधी आज कोटा में : नीट स्टूडेंट से मन की बात जानने के लिए करेंगे संवाद

उन्होंने कहा कि सिंह जवाब दें कि आखिर उन्होंने लोगों को गुमराह करने का काम क्यों किया। सिंह और उनकी पत्नी के मत फर्जी है और देश में फर्जी मत डालने पर सेक्शन 18 के अंतर्गत एक साल की सजा है। सचदेवा ने बताया कि दिल्ली के महापौर महेश कुमार ने अपनी पत्नी के दो नाम से दो मत एक ही घर में बनवा रखे हैं। एक जगह उनकी पत्नी का नाम ममता और दूसरी जगह निधि है और दोनों जगह एक ही महिला की फोटो है। 

Read More कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने गत 10 साल में खुद को फर्जी वोटों का, चाहें वह बंगलादेशी मुसलमान हों या रोहिंग्याओं का हो या दो वोटर हों, का मसीहा साबित किया है।

Read More शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?

 

Tags: aap  bjp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़े जाने के बाद तीमारदारों के लिए कहीं बैठने या धूप से बचने की कोई व्यवस्था...
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा