डीजल की कीमत में सरकार को कम करने चाहिए 15 रुपए : कांग्रेस 

गैस सिलेंडर में 150 रुपए कम करने चाहिए

डीजल की कीमत में सरकार को कम करने चाहिए 15 रुपए : कांग्रेस 

कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि वास्तविक जीडीपी बढ़ नहीं रही है और पेट्रोल तथा डीजल के दाम विश्व बाजार में कम होने के बावजूद कम नहीं हो रहे हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर ईंधन की कीमत अंतरराष्ट्रीय आधार पर तय करने की मांग करते हुए कहा कि विश्व बाजार में जिस तरह से कच्चे तेल और गैस की कीमत कम हुई है। उसके आधार पर पेट्रोल-डीजल में 15-15 और गैस सिलेंडर में 150 रुपए कम करने चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि वास्तविक जीडीपी बढ़ नहीं रही है और पेट्रोल तथा डीजल की कीमत विश्व बाजार में कम होने के बावजूद कम नहीं हो रही है। उनका कहना था कि ईंधन की कीमत विश्व बाजार में 7 माह के न्यूनतम स्तर पर है और सरकार को इसका लाभ लोगों को देना चाहिए।

आरोप लगाया कि सरकार विश्व बाजार में कच्चे तेल की कमत के हिसाब से नहीं, बल्कि चुनाव के हिसाब से ईंधन के कीमत कम करती है। उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बढ़ जाती है और यदि विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होती है, तो मोदी सरकार शांत हो जाती है। प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 3 महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 13.33 प्रतिशत की कमी आई है और ईंधन की कीमत आई कमी का लाभ किसान तथा देश के लोगों को मिलना चाहिए। इस हिसाब से सरकार काम करती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए तक की कमी आ सकती है और इसका लाभ देश के लोगों को मिलना चाहिए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन