रेलवे की बदइंतजामी से मची स्टेशन पर भगदड़ : रेलवे की असफलता को उजागर करता है यह हादसा, राहुल बोले -  प्रशासन सुनिश्चित करे कि बदइंतजामी के कारण किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं : प्रियंका

रेलवे की बदइंतजामी से मची स्टेशन पर भगदड़ : रेलवे की असफलता को उजागर करता है यह हादसा, राहुल बोले -  प्रशासन सुनिश्चित करे कि बदइंतजामी के कारण किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज महाकुंभ जा रहे यात्रियों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज महाकुंभ जा रहे यात्रियों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने भगदड़ को रेलवे स्टेशन पर सरकार की बदइंतजामी और अनियमितता का नतीजा बताया और कहा कि रेलवे संवेदनशीलता से काम करता, तो इस तरह की दुखद घटना नहीं होती।

गांधी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ होने से कई लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की सूचना अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर रेलवे की असफलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए थी। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और अनियमितता के कारण किसी को अपनी जान ना गंवानी पड़े। वाड्रा ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का सूचना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं