पाक-अफगानिस्तान के बीच वार्ता के दौरान जंग के शोले : 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 25 अफगान उग्रवादी भी मरे

अफगानिस्तान ने नहीं दी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया 

पाक-अफगानिस्तान के बीच वार्ता के दौरान जंग के शोले : 5 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 25 अफगान उग्रवादी भी मरे
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर हिंसा भड़की। पाकिस्तानी सेना के अनुसार कार्रवाई में 25 अफगान उग्रवादी मारे गए, जबकि 5 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हुए। झड़प खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम और उत्तर वजीरिस्तान में हुई। अफगानिस्तान ने औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। इस्तांबुल में चल रही वार्ता के बीच यह संघर्ष 2021 के बाद सबसे घातक माना जा रहा है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर रविवार  शाम फिर से हिंसा भड़क उठी। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसकी कार्रवाई में कम से कम 25 अफगान उग्रवादी मारे गए हैं। जबकि संघर्ष में उसके पांच पाकिस्तानी जवान भी मारे हो गए। यह झड़प ऐसे वक्त हुई है जब दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्तांबुल में चल रही वार्ता में सीमा पर तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के अनुसार, आतंकियों ने शुक्रवार और शनिवार यानी 25 और 26 अक्तूबर को अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। ये झड़पें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम और उत्तर वजीरिस्तान जिलों में हुईंए जो पाकिस्तान.अफगान सीमा का बेहद दुर्गम इलाका है। सेना ने कहा कि आतंकियों की इन कोशिशों ने अफगान सरकार के इरादों पर सवाल खड़े कर दिए हैंए खासकर उन आतंकी समूहों को लेकर जो अफगान भूमि से पाकिस्तान पर हमले करते हैं।

अफगानिस्तान ने नहीं दी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया :

अफगानिस्तान की ओर से अब तक इस हमले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता और रक्षा मंत्रालय ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। तालिबान का कहना है कि वह पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करता है और दावा करता है कि इस्लामाबाद की सैन्य कार्रवाई अफगान संप्रभुता का उल्लंघन है। तालिबान ने पहले भी कहा था कि पाकिस्तान को अपने अंदरूनी सुरक्षा मसले खुद सुलझाने चाहिए।

Read More हवामहल के झरोखों का आकर्षण कायम, 19 वर्षों में 1.33 करोड़ से अधिक पर्यटकों का दीदार

इस्तांबुल वार्ता और हालिया संघर्ष :

Read More CJP के संसद कूच पर बवाल : प्रदर्शनकारियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, संसद भवन के सामने धरने पर बैठे छात्र

दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी इस्तांबुल में बैठक कर रहे हैं ताकि इस महीने की शुरुआत में हुई भीषण लड़ाई के बाद फिर से संघर्ष न भड़के। यह झड़पें 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से अब तक की सबसे घातक मानी जा रही हैं। उस समय पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि अफगानिस्तान आतंकी ठिकानों को पनाह दे रहा हैए जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलाबारी और हवाई हमले हुए। बीते रविवार दोहा में दोनों देशों के बीच अस्थायी संघर्षविराम हुआ था। 

Read More श्वान एवं बिल्लियों का होगा रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन एवं एडॉप्शन का भी मिलेगा मौका

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया