ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?

ट्रैकिंग के दौरान रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ छात्र

ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?
दोस्तों के साथ घूमने आया बिहार का छात्र नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। भीमताल के ग्राफिक एरा कॉलेज में पढ़ने वाला अर्नव सिंह ट्रैकिंग के दौरान दोस्तों से बिछड़ गया। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और अग्निशमन दल ने दो दिन तक जंगल खंगाला, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्नव सिंह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज का छात्र है और उसके गांव के तीन दोस्त आलोक, ओम और ऐश्वर्य उससे मिलने पहुंचे थे। चारों दोस्त हल्द्वानी में ठहरने के बाद नैनीताल घूमने आये।

बताया जा रहा है कि अपराह्न करीब दो बजे चारों नैना पीक की ट्रैङ्क्षकग पर निकल गये। शाम करीब चार बजे वापसी के दौरान अर्नव कुछ दूरी पर पीछे रह गया। कुछ देर बाद जब वह दोस्तों को नहीं मिला तो उन्होंने जंगल में उसकी तलाश शुरू की। आवा•ा लगाने के साथ ही राहगीरों से पूछताछ की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), वन विभाग और अग्निशमन बल की टीमों ने शुक्रवार देर रात तक जंगल में तलाश की। आज सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। मल्लीताल  कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ङ्क्षसह रावत ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। युवक की तलाश जारी है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है।

 

Read More अमेरिका से टकराव के बीच ईरान का यू-टर्न! खामेनेई ने दिया बातचीत का आदेश

Read More झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई सड़क निर्माण मशीन, 8 मजदूरों की मौत

 

 

Read More दुनिया का पैदल चक्कर : 28 साल और 50 हजार किमी का सफर... 57 साल में मां के पास लौटे कार्ल बुशबी

Tags: trekking

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ? ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?
दोस्तों के साथ घूमने आया बिहार का छात्र नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। भीमताल...
स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल