झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई सड़क निर्माण मशीन, 8 मजदूरों की मौत
थाना अधिकारी रामपाल ने दी हादसे की जानकारी
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र अंतर्गत छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बजरी मिलाने वाली मशीन के हाईटेंशन बिजली लाइन से छू जाने के कारण करंट फैल गया, जिससे 8 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 5 अन्य झुलस गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया।
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूरों की मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। इससे मशीन में करंट फैल गया और उसकी चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग झुलस गए।
उदयपुरवाटी थाना अधिकारी रामपाल के अनुसार, हादसा बजरी मिलाने वाली मशीन के बिजली लाइन से टकराने के कारण हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया।
Tags: Jhunjhunu Electrocution Accident Udaipurwati Road Construction Tragedy High Tension Wire Current Death Chhapoli Village Labourers Electrocuted Gravel Mixing Machine Accident Rajasthan Labourers Death News Udaipurwati Police SHO Rampal Eight Workers Dead Current Road Construction Site Mishap Jhunjhunu District Breaking News
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Nov 2026 15:01:28
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में विभाग ने 96.94 प्रतिशत...

Comment List