G20 Summit: पुतिन शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे, उनका जोर विशेष सैन्य अभियान पर
9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है सम्मेलन
पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है।
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे।
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है।
जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पुतिन दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में संपन्न हुए ब्रिक्स के 15वें शिखर-सम्मेलन में भी भाग लेने नहीं गए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List