गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर उठाया सवाल

गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर उठाया सवाल

निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम जनता के बीच झूठ बोलकर राजस्थान में सत्तारूढ़ हुई है।

नई दिल्ली। निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम जनता के बीच झूठ बोलकर राजस्थान में सत्तारूढ़ हुई है। जिसका जमीनी सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।

शनिवार को यहां मिडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि एक सप्ताह पूरा होने जा रहा है लेकिन भाजपा अपने मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। उन्होंने पूछा कि इसका क्या कारण है? अगर ऐसा ही कांग्रेस में होता तो वह क्या आरोप लगाती। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता को गुमराह किया है। बात चाहे उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की हो, साम्प्रदायिकता की हो या फिर मुवावजे में हिन्दू मुस्लिम का एंगल देखने की हो। पूरे समय भाजपा ने आम जनता को भ्रमित किया है। 

आज होगा हार के कारणों पर मंथन
असल में, अशोक गहलोत राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की हार के लिए होने वाले मंथन में शामिल होने आए हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंचे हैं। जो पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ चुनावी हार के कारणों पर चर्चा करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश