बिहार में 12 पुल गिरने सरकार की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर सस्पेंड

इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है

बिहार में 12 पुल गिरने सरकार की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर सस्पेंड
प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इंजीनियर और ठेकेदार इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

पटना। बिहार में 17 दिन के भीतर एक के बाद एक 12 पुल गिरने के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार पुल गिरने की घटना सामने आने के बाद 11 इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने नए पुलों के पुनर्निर्माण का भी आदेश दिया है। राज्य जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नौ पुलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। इनमें से 6 बहुत पुराने हैं। तीन अन्य निमार्णाधीन हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इंजीनियर और ठेकेदार इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इंजीनियर इसे लेकर न तो सावधान थे और न ही देखरेख कर रहे थे। इस मामले में विभिन्न पदों के 11 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि नए पुलों का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा राज्य पुल निर्माण निगम से जल्द से जल्द रखरखाव और मरम्मत का अनुरोध किया गया है।

ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
मीडिया से बात करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंह ने कहा कि अब तीन पुलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। 18 जून को अररिया में बखरा नदी पर सबसे पहले नुकसान की सूचना मिली। राज्य और केंद्र की टीमें जांच कर रही हैं। चार इंजीनियरों को निलंबित किया गया, दो अन्य को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। अन्य कारणों से संबंधित ठेकेदारों को पेमेंट जांच पूरी होने तक रोक दिया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि निरीक्षण टीमों की ओर से अंतिम रिपोर्ट देने के बाद ठेकेदार और सलाहकार पर अंतिम कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंह ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने कथित तोड़फोड़ के लिए कुछ स्थानीय लोगों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज करा दी थी। हमने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि 15 जून के बाद निर्माण क्यों किया जा रहा था। दीपक सिंह ने कहा कि कुछ अन्य पुल हैं जिनके लिए एजेंसी का पता लगाया जाना बाकी है हम जिला प्रशासन से इनपुट मांग रहे हैं।

 

Tags: collapse

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के असर से चांदी के भाव 2,000 रुपए घटकर 2,51,000 रुपए प्रति...
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा
कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत