ओमान के पास भारतीय जहाज पर हवाई हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया

दूतावास के जरिए राहत कार्य तेज

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हवाई हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया
ओमान तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज ‘एमएसवी अल युसूफी’ पर अज्ञात हवाई वस्तु से हुए हमले में गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई। जहाज पर सवार 13 अन्य भारतीय नाविकों को ओमान कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया। केंद्र सरकार मृतक के पार्थिव शरीर और अन्य सभी नाविकों को स्वदेश लाने के प्रयासों में जुटी हुई है।

नई दिल्ली। ओमान के समुद्री तट के नजदीक भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हुए हमले में गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई। जहाज पर कुल 14 भारतीय सवार थे। घटना 2 नवंबर की बताई जा रही है। हमले के बाद ओमान कोस्ट गार्ड ने अभियान चलाकर 13 नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि एमएसवी अल युसूफी नाम के जहाज को एक अज्ञात हवाई वस्तु ने निशाना बनाया। इस दौरान गुजरात निवासी नाविक गांधार नाहिम अजीज गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारतीय मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। सुरक्षित बचाए गए नाविकों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मृतक का पार्थिव शरीर और अन्य नाविकों को भारत लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि मध्य पूर्व में जारी तनाव और समुद्री क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों का असर व्यापारिक जहाजों पर भी पड़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाओं ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसका असर खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय नाविकों पर भी पड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान