गाजा में जगी युद्धविराम की उम्मीद : इजरायल के भीषण हमलों के बीच हमास का ज्यादा बंधक रिहा करने का प्रस्ताव

हमलों में करीब 150 लोगों की जान अब तक जा चुकी

गाजा में जगी युद्धविराम की उम्मीद : इजरायल के भीषण हमलों के बीच हमास का ज्यादा बंधक रिहा करने का प्रस्ताव
एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने बताया है कि हमास 60 दिनों के युद्धविराम समझौते के बदले में नौ बंधकों को रिहा करने पर सहमत हुआ है

गाजा। फिलिस्तीनी गुट हमास ने इजरायल के साथ युद्धविराम के लिए नया प्रस्ताव रखा है। एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने बताया है कि हमास 60 दिनों के युद्धविराम समझौते के बदले में नौ बंधकों को रिहा करने पर सहमत हुआ है। इसके बदले में इजरायल को उसकी जेलों में कैद फिलिस्तीनियों को रिहा करना होगा। नए प्रस्तावित युद्धविराम समझौते में इजरायल को गाजा में हर दिन 400 ट्रक मानवीय मदद भेजने और मरीजों को क्षेत्र से निकालने की अनुमति भी देनी होगी। इससे पहले इजरायल ने कहा है कि युद्धविराम वार्ता के लिए हमास को शेष बंधकों के जिंदा होने का सबूत देना होगा।

बीबीसी के अनुसार, हमास और इजरायल में इस समझौते के लिए शनिवार को कतर में बातचीत हुई है। यह बातचीत इजरायल की ओर से गाजा में नए हमले शुरू करने के बाद हुई है। इजरायल ने बीते चार दिनों गाजा में भीषण हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में करीब 150 लोगों की जान अब तक जा चुकी है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

कतर कर रहा है मध्यस्थता: कतर और अमेरिकी मध्यस्थों की मदद से दोहा में युद्धविराम वार्ता हो रही है। इसका पहला दौर शनिवार दोपहर को खत्म हुआ है। इसमें हमास की ओर से नया प्रस्ताव रखा गया। इजरायल ने अभी तक इस प्रस्तावित समझौते पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। इजरायल ने हालिया समय में गाजा से सेना नहीं हटाने और युद्ध जारी रखने के संकेत दिए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह गांजा में और अधिक जमीन पर कब्जा करने की योजना बना रहा है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल की हालिया बमबारी अभियान के तीसरे दिन कम से कम 146 लोग मारे गए हैं। यह इजरायल की ओर से मार्च के बाद के सबसे घातक हमलों में से एक है। इजरायल ने मार्च से गाजा आने वाली तरह की मदद और आपूर्ति रोक दी है। इससे गाजा में बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है। फिलिस्तीन के करीब 23 लाख लोगों के जीवन को लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

Read More JSSC-CGL और TDPL परीक्षा रद्द : देवेंद्र महतो ने तोड़ा अनशन, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम