शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 32 घायल

घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया

शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 32 घायल
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सातउं गांव स्थित शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात धान से भरा बेकाबू ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के द्वार से जा टकराया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है तथा जांच के आदेश दिए गए हैं।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सातउं गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। सात घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान धान से भरा ट्रक चीनौर रोड की ढलान पर अचानक नीचे की ओर तेजी से बढ़ा और श्रद्धालुओं तथा सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया तथा हाइड्रा की मदद से ट्रक हटाकर दबे लोगों को निकाला। घटनास्थल पर मौजूद कुछ मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी घायलों की मदद की। घायलों को जयारोग्य अस्पताल के शासकीय ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में ट्रक के अचानक ढलान पर आगे बढ़ने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार? पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?
पश्चिमी राजस्थान में सूखे के हालात पर अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा। बोले, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर...
जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी मोमिन समेत दो गिरफ्तार
बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार एक्शन
पटाखा गोदामों में क्षमता से दोगुना स्टॉक, सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां
जयपुर में 33 हजार केवी लाइन पर चढ़ा युवक, करंट से झुलसा; कॉन्स्टेबल ने जान जोखिम में डालकर बचाया
शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 32 घायल