जालौर घटना के विरोध में आप पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

यह घटना आजादी के अमृत महोत्सव का अपमान करती है-विनय मिश्रा

जालौर घटना के विरोध में आप पार्टी ने दिल्ली में  कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय का आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जयपुर/दिल्ली। राजस्थान के जालौर में 9 साल के दलित बालक के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय का आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और विधायक विनय मिश्रा ने बताया कि जालौर में जो घटना हुई है, वह आजादी के अमृत महोत्सव का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बुरी तरह विफल है, इसी का परिणाम है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि सुराणा गांव में एक स्थाई चौकी स्थापित की जाए, उस परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग