इंदौर 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार से किया सम्मानित

दूसरा सूरत तीसरा नवी मुंबई और चौथे स्थान पर विजयवाड़ा

इंदौर 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर, द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार से किया सम्मानित
बीस से पचास हजार की जनसंख्या वाले शहरों में पणजी को पहला अस्का को दूसरा जबकि कुम्हारी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
नई दिल्ली। इंदौर को लगातार 8वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों में इस बार इंदौर को पहला स्थान मिला, जबकि सूरत दूसरे स्थान पर रहा। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले स्वच्छ शहर में पहले स्थान पर अहमदाबाद, दूसरे स्थान पर भोपाल और तीसरे स्थान पर लखनऊ रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यहां स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25 में 23 सुपर स्वच्छ लीग शहरों और पंद्रह स्वच्छ शहरों के प्रतिनिधियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। सुपर स्वच्छ लीग शहरों में दस लाख जनसंख्या वाले स्वच्छ शहरों में पहला पुरस्कार इंदौर को, जबकि दूसरा सूरत तीसरा नवी मुंबई और चौथे स्थान पर विजयवाड़ा को दिया गया। वहीं तीन से दस लाख जनसंख्या वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों में पहले स्थान पर नोएडा दूसरे पर चंडीगढ़ तीसरे पर मैसूरु चौथे पर उज्जैन पांचवें पर गांधीनगर और छठे स्थान पर गुंटूर रहा। 
 
पचास हजार से तीन लाख वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों में दिल्ली की नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) को पहला पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर तिरुपति तीसरे स्थान पर अंबिकापुर जबकि चौथे स्थान पर लोनावला रहा। वहीं बीस हजार से पचास हजार वाले शहरों में पहला स्थान वीटा, दूसरे पर सास्वद तीसरे पर देवलाली प्रवारा और चौथे स्थान पर डूंगरपुर रहा। बीस हजार से कम जनसंख्या वाले सुपर स्वच्छ लीग शहरों पंचगनी पहले स्थान पर रहा जबकि पाटन दूसरे, पन्हला तीसरे और बिश्रामपुर चौथे स्थान पर रहा। 
 
इसके अलावा पंद्रह सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया है। जिनमें दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में अहमदाबाद को पहला  भोपाल को दूसरा और लखनऊ को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार तीन से दस लाख जनसंख्या वाले स्वच्छ शहरों में मीरा भयंदर को पहला बिलासपुर को दूसरा जबकि जमशेदपुर को तीसरा स्थान मिला है। पचास हजार से तीन लाख की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में देवास पहले स्थान पर रहा। वहीं करहाड़ को दूसरा जबकि करनाल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। बीस से पचास हजार की जनसंख्या वाले शहरों में पणजी को पहला अस्का को दूसरा जबकि कुम्हारी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई