211 हिन्दी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदला

अंग्रेजी माध्यम में बदलने के आदेश दिए

211 हिन्दी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदला

राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

जयपुर। राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अभिभावकों का रुझान भी प्राइवेट स्कूलों की बजाए इन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरफ तेजी से बढ़ा है। इन स्कूलों में आवेदनों की संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के 211 हिन्दी माध्यम के स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलने के आदेश दिए हैं।

विभाग में नए सेक्शन
महात्मा गांधी स्कूल का संचालन अच्छे तरीके से करने के लिए शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों निदेशालय और संभाग मुख्यालयों पर नए पद सृजित किए हैं। शिक्षा निदेशालय में अब उप निदेशक और सहायक निदेशक का पद अलग से दिया है, जो राज्य के महात्मा गांधी स्कूलों की व्यवस्था देखेंगे। वहीं संभाग में भी ऐसे ही पद होंगे। जिलों में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का एक पद दिया गया है।

अंग्रेजी स्कूलों का क्रेज सबसे अधिक
शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी स्कूलों का क्रेज ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विरोध भी हुआ। इसलिए इस बार शहरी क्षेत्र में ही ज्यादातर स्कूल खोले गए हैं। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी कस्बों में महात्मा गांधी स्कूल खोले गए हैं। जयपुर में सर्वाधिक 40 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील किया गया है, जबकि अलवर में 15, बाड़मेर में 5, बारां में 3, भरतपुर में 15, बीकानेर में 12, चित्तौड़गढ़ में 10,  चूरू में 10, दौसा में 15, धौलपुर में 3, डूंगरपुर में एक, हनुमानगढ़ में 16, जालौर में एक, झुंझुनू में 13, जोधपुर में 13, करौली में 5, कोटा में एक, नागौर में 5, राजसमंद में तीन, गंगानगर में एक, सीकर में 7, सिरोही में एक, टोंक में 5 और अजमेर में 5 स्कूलों को रूपांतरित किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ