पंजाब में 2027 की जंग का बिगुल! केसी वेणुगोपाल ने बताया राहुल गांधी का अगला दांव

कांग्रेस ने भगवंत मान सरकार को घेरा

पंजाब में 2027 की जंग का बिगुल! केसी वेणुगोपाल ने बताया राहुल गांधी का अगला दांव
विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। केसी वेणुगोपाल ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए माफिया के बढ़ते प्रभाव का आरोप लगाया। सचिन पायलट ने चार नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की ‘हिसाब मांगो’ रैली की जानकारी दी। कांग्रेस ने पंजाब में अगली सरकार बनाने और संगठन मजबूत करने का दावा किया।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है और माफिया का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं और राज्य में शांति का माहौल बहाल होना चाहिए। वेणुगोपाल ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस भवन में भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कहा कि कांग्रेस पंजाब में सभी बुराइयों को समाप्त करने और शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि वह राज्य में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर पंजाब और देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

इस बीच, कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पूरे दिन संगठनात्मक मामलों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। पायलट ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को 'हिसाब मांगो' रैली के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी का पंजाब के लोगों से गहरा जुड़ाव है और उनकी रैली से पार्टी के चुनाव अभियान को नई दिशा मिलेगी।

पायलट ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि सरकार स्थिति पर नियंत्रण रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शांतिपूर्ण माहौल चाहते हैं और कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। पार्टी आने वाले समय में ब्लॉक, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

 

Read More आर्यवर्धन की मौत पर योगी का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते

Read More वनस्थली में ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन, 20 देशों की 120 महिला नेता होंगी शामिल

 

Read More फार्म-6 पर अखिलेश की पैनी नजर, बोले- गड़बड़ी की तो सीधे जेल जाएंगे अधिकारी

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल : 17 सर्कलों के 204 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, मेजबान जयपुर टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्कल की मेजबानी में एसबीआई इंटर सर्कल वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 का सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल...
वसुंधरा ने दबंगता से राज किया, भजनलाल से दिन-रात का फर्क : अशोक गहलोत 
कुटिया में सो रहे शख्स को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव; गांव में दहशत
वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
करौली के लिए दोहरी खुशी : राजस्थान विवि महिला क्रिकेट टीम में रक्षित को मिली कोच की कमान, वेदी का चयन
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव