केरल विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : जनता ने यूडीएफ के सिर सजाया जीत का ताज, कांग्रेस मुख्यालय में जश्न ; कांग्रेस की एक दशक बाद सत्ता में वापसी

पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चांडी ओमन की बड़ी जीत

केरल विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : जनता ने यूडीएफ के सिर सजाया जीत का ताज, कांग्रेस मुख्यालय में जश्न ; कांग्रेस की एक दशक बाद सत्ता में वापसी
केरल विधानसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर साफ। पोस्टल बैलेट पेपर और ईवीएम की मतगणना के बाद चुनाव के नतीजे जारी। पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चांडी ओमन जीते। कांग्रेस ने करीब एक दशक बाद सत्ता में वापसी की। रूझान में जीत के संकेत के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर और उसके बाद ईवीएम की मतगणना की गई। पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चांडी ओमन ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार केएम राधाकृष्णन को पराजित किया। चांडी ने 52,907 मतों के अंतर से राधाकृष्णन को चुनावी मैदान में शिकस्त दी। चांडी को कुल 84,031 वोट मिले, जबकि राधाकृष्णन के हिस्से में 31,124 के वोट आए।

कांग्रेस करीब एक दशक बाद सत्ता में वापसी कर रही है। रूझान में जीत के संकेत को को देखतेह हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में जश्न का माहौल है। भवन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। ढोल-नगाड़ों की आवाज और नारो से पूरा परिसर गूंज उठा। 

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थी। सभी मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस के बीच केरल की विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था। केरल में 78.17 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 140 सीटों के लिए 890 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाया। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच रहा।

 

Read More कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प

                                कुल सीट : 140                                       बहुमत : 71

Read More अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश

पार्टी आगे जीते कुल
यूडीएफ 54 45 99
एलडीएफ 12 23 35
एनडीए 3 0 3
अन्य 2 1 3

                                 

Read More तेल की कीमतों में गिरावट को ट्रंप ने बताया 'बड़ा धोखा', डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

 

  • अब तक की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस आगे

केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस 56 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 30 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 23, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11 और अन्य पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। केरल कांग्रेस सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

  • यूडीएफ सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) अब तक प्राप्त परिणामों और रुझानों के अनुसार सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस तीन सीटें जीत चुकी है और 59 सीटों पर आगे है। यूडीएफ में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 22 सीटों और रिवाेल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर आगे है। दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ वाम मोर्चा में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीट जीती है और 26 पर आगे चल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नौ सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। केरल कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी भी दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं ।

  • हरिपद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथाला 23277 मतों से आगे

केरल की हरिपद विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चेन्निथाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाकपा उम्मीदवार टीटी जिस्मोन को 23277 मतों के अंतर से हराया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं