इंदौर जल त्रासदी: नागरिकों की मौतों पर खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाएं सवाल

खरगे ने केंद्र की चुप्पी पर उठाए सवाल

इंदौर जल त्रासदी: नागरिकों की मौतों पर खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाएं सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर केंद्र की चुप्पी को शर्मनाक बताया है। उन्होंने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इंदौर में दूषित जल से लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के बीमार होने की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार ने इस गंभीर विषय पर भी मौन साध लिया है। खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटने वाली केंद्र सरकार, हमेशा की तरह इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर मौन हैं। 

इसके आगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, यह वही इंदौर शहर है जिसने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार आठवीं बार 'सबसे स्वच्छ' शहर होने का खतिाब जीता है। ये शर्मनाक बात है कि यहाँ पर केंद्र सरकार के निकम्मेपन के चलते लोग साफ़ पानी के मोहताज हैं। उन्होंने कहा कि 11 साल से देश केवल लंबे-चौड़े भाषण, झूठ-प्रपंच, खोखले दावे, डबल-इंजन की डींगें सुन रहा है। कमाल यह है इस घटना को लेकर जब मध्य प्रदेश के मंत्री से सवाल पूछा जाता है तो वे गाली-गलौज पर उतर आते हैं। सत्ता को अहंकार में उल्टा पत्रकार पर हावी हो जाते हैं। केंद्र सरकार के शासन में हर जगह यही स्थिति है और जब स्थिति के खुलासे होते हैं तो केंद्र सरकार राज्य सरकारों के कुशासन पर पूरी मशीनरी पर्दा डालने में जुट जाती है। 

इसके आगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जल जीवन मिशन समेत, हर योजना में भ्रष्टाचार और धाँधली है। याद दिलाना जरूरी है कि जल जीवन मिशन का 10 प्रतिशत फंड दूषित पानी को साफ़ करने के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार ने ना देश को साफ़ पानी मुहैया कराया है और ना ही स्वच्छ हवा। इसका परिणाम आम जनता भुगत रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान