ईडी के छापे के खिलाफ सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, पैदल विरोध मार्च निकाला

विरोध केंद्र सरकार के अन्याय और अपमान के खिलाफ

ईडी के छापे के खिलाफ सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, पैदल विरोध मार्च निकाला

पश्चिम बंगाल में ईडी की ‘आई पैक’ संस्थापक प्रतीक जैन से जुड़ी छापेमारी के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मार्च निकाला और इसे अधिकारों पर हमला बताया। भाजपा ने ममता पर असंवैधानिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया। मामले में एफआईआर, हाईकोर्ट याचिकाएं और दिल्ली में तृणमूल सांसदों की हिरासत हुई।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ‘आई पैक’ के संस्थापक प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर की गई छापेमारी के खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया और इस कार्रवाई को दो करोड़ लोगों के वोट छीनने और उनके अधिकारों के हनन का प्रयास बताया। मार्च शुरू होने से पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि यह विरोध केंद्र सरकार के अन्याय और अपमान के खिलाफ है। ईडी के कार्रवाई के विरोध में अब सड़क ही हमारा जवाब है।

ममता ने संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार किया : भाजपा

इस बीच भाजपा ने ममता बनर्जी पर ईडी के काम में दखल देने, कार्रवाई बाधित करने का प्रयास करने और सबूत को जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए इसे अमर्यादित, असंवैधानिक और शर्मनाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री पर संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने का भी आरोप लगाया। प्रसाद ने कहा कि आजाद भारत में जो आज तक नहीं हुआ वह कल बंगाल में हुआ। प्रसाद ने कहा कि बंगाल कोयले की तस्करी का बड़ा केंद्र है, जिसमें सत्ताधारी दल के लोग भी शामिल हैं। यह छापामारी न तो ममता बनर्जी के घर पर थी, न उनके दफ्तर में, न ही टीएमसी के दफ्तर में और न ही टीएमसी के किसी नेता या मंत्री के घर पर थी।

हमारी चुनावी रणनीति जब्त करना चाहती है ईडी :

Read More विश्व हिन्दी पत्रिका ने कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को बताया पत्रकारिता का मौन नायक, कहा- जिनके लिए पत्रकारिता सत्ता नहीं, समाज, लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की सांस थी

 ममता ने आरोप लगाया कि छापेमारी का असली उद्देश्य उनकी पार्टी की चुनावी रणनीतियों और गोपनीय दस्तावेजों को जब्त करना था। उन्होंने इसे एक अपराध करार देते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस की चुनावी जानकारी स्थानांतरित कर दी है।

Read More सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन

ममता ने ईडी और सीआरपीएफ के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर :

Read More साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में

इस बीच ममता बनर्जी ने ‘आई पैक’ के साल्टलेक स्थित कार्यालय और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद दो थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आपराधिक अतिक्रमण, संपत्ति की चोरी या अनधिकृत जब्ती और डराने-धमकाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।

ईडी पहुंची हाईकोर्ट :

इस बीच ईडी ने इस घटना के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है और मामले में मुख्यमंत्री का नाम शामिल किया है। तृणमूल कांग्रेस ने भी केंद्र के खिलाफ एक जवाबी याचिका दायर की है जिसमें ईडी और आई पैक को पक्ष बनाया गया है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अदालत में भारी हंगामा हुआ। जिसके बाद न्याधी शुभ्रा घोष उठ कर चली गई। इसके बाद सुनवाई 14 जनवरी तक टाल दी गई।

दिल्ली में गृह मंत्रालय के सामने धरना दे रहे आठ तृणमूल सांसद हिरासत में :

उधर नई दिल्ली में ईडी की कार्रवाई के विरोध में गृह मंत्रालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन सांसदों में डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय, साकेत गोखले, कीर्ति आजाद, प्रतिमा मंडल, बापी हलदर और डॉ. शर्मिला सरकार शामिल हैं। पुलिस ने डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को जबरन पुलिस वैन में डाला। इस दौरान डेरेक ओ ब्रायन ने मीडिया से कहा कि सांसदों के साथ जो हो रहा है, उसे सब देख रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत