बाजार सलाह कंपनी क्रिसिल की रिपोर्ट जारी, निवेश 2.3 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना, तीन साल में दोगुना होगा विद्युत में निवेश 

70 प्रतिशत की पूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा 

बाजार सलाह कंपनी क्रिसिल की रिपोर्ट जारी, निवेश 2.3 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना, तीन साल में दोगुना होगा विद्युत में निवेश 

अगले तीन साल में देश में ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश दोगुना होकर 2.3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने का अनुमान है।

नई दिल्ली। अगले तीन साल में देश में ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश दोगुना होकर 2.3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने का अनुमान है। बाजार सलाह कंपनी क्रिसिल की जारी रिपोर्ट में कहा है कि देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ताप विद्युत उत्पादन पर एक बार फिर फोकस बढ़ रहा है। इससे अगले तीन वित्त वर्ष में साल 2028 तक पहले के तीन साल की तुलना में इस क्षेत्र में निवेश दोगुना होकर 2.3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा।  

निजी क्षेत्र के निवेश में तेजी :

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में ताप विद्युत क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश में तेज वृद्धि होगी। पिछले तीन वित्त वर्ष में इस क्षेत्र में निवेश में निजी क्षेत्र का योगदान मात्र सात-आठ प्रतिशत के करीब था जो अगले तीन साल में बढ़कर एक-तिहाई हो जाएगा।  

80 गीगावाट की वृद्धि का लक्ष्य :  

Read More नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान

सरकार ने वित्त वर्ष 2031-32 तक ताप विद्युत क्षमता में 80 गीगावाट की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है। इनमें से कुल 60 गीगावाट की परियोजनाओं की या तो घोषणा की जा चुकी है या वे विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें निजी क्षेत्र की परियोजनाएं लगभग 19 गीगावाट की हैं।

Read More डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव

70 प्रतिशत की पूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा :

Read More ‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी

क्रिसिल रेटिंग्स के डिप्टी चीफ रेटिंग ऑफिसर मनीष गुप्ता ने कहा कि साल 2028 तक ऊर्जा की मांग करीब 5.5 प्रतिशत की औसत दर से बढ़ते हुए लगभग 2,000 अरब यूनिट पर पहुंच जायेगी। मांग में होने वाली वृद्धि में से लगभग 70% की पूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों द्वारा की जाएगी। हालांकि, इन स्रोतों की मौसमी उपलब्धता के कारण ताप विद्युत ऊर्जा की मांग बनी रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट बीजेपी ने बंगाल में जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: रूपा गांगुली-निशीथ प्रमाणिक को टिकट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में...
राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का शुभारंभ: अभियान को जन भागीदारी से जोड़कर बनाएं व्यापक, गांवों-वार्डों का बनेगा विकास का मास्टर प्लान
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में हुई बारिश, पारा 20 डिग्री तक गिरा 
आज का भविष्यफल     
राष्ट्रीय संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर गुवाहाटी में रेलवे एवं सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे के विकास पर दिया जोर
नीरजा मोदी स्कूल की संबद्धता वापस लेने वाला आदेश स्थगित: हाईकोर्ट ने कहा-स्कूल दस दिन में पांच लाख रुपए सीबीएसई में जमा कराए
गायब होती गौरैया की चहचहाहट : संरक्षण के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत, बदलती जीवनशैली और शहरीकरण से सिकुड़ रहा है गौरैया का बसेरा