मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, सुप्रीम कोर्ट पर दिया भडकाउं बयान, बोलें-'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद...',

सुप्रीम कोर्ट पर महमूद मदनी के बयान से सियासत गरमाई

मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल,  सुप्रीम कोर्ट पर दिया भडकाउं बयान, बोलें-'जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद...',

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल बैठक में सुप्रीम कोर्ट पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उनके बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने तीखा पलटवार करते हुए इसे भड़काऊ और देश को बांटने वाला बताया।

नई दिल्ली। अरशद मदनी ने दो दिन पहले मुसलमानों को विक्टिम बताते हुए लंबी चौड़ी तक़रीर की थी, लेकिन अब जमीयत ए उलेमा हिंद की क़यादत के लिए अरशद मदनी से जूझ रहे उनके भतीजे मौलाना महमूद मदनी भी मैदान में आ गए हैं। इसी बीच भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की राष्ट्रीय शासी निकाय की बैठक में इसके अध्यक्ष, मौलाना महमूद मदनी ने कहा, "बाबरी मस्जिद, तीन तलाक और कई दूसरे मामलों में फैसले के बाद, ऐसा लगता है कि, कोर्ट कुछ सालों से सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं...हमारे पास पहले भी कई ऐसे उदाहरण हैं जिनसे कोर्ट के चरित्र पर सवाल उठे हैं। सुप्रीम कोर्ट तभी सुप्रीम कहलाने के लायक है जब वह संविधान को माने और कानून को बनाए रखे। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो वह 'सुप्रीम' कहलाने के लायक नहीं है।"

मौलाना ने बताया हलाल का मतलब 

मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि, देश के मौजूदा हालात काफी संवेदनशील और चिंताजनक हैं, लेकिन फिर भी हर किसी मामले के लिए केवल एक ही समुदाय को जबरन निशाना बनाया जा रहा है।

संबिता पात्रा का पलटवार

Read More एक बार फिर शेयर बाजारों में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, इन कंपनियों पर रखें पैनी नजर

मौलाना महमूद मदनी के इस बयान के बाद भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने आज भोपाल में एक बड़ी बैठक में जिस प्रकार का बयान दिया है, वह न केवल भड़काऊ है अपितु देश को विभाजन की ओर ले जाने की उनकी कुचेष्टा है। उनका कहना कि 'जिहाद' होना चाहिए, 'जब-जब जुल्म होगा जिहाद होगा', मुझे लगता है कि ये काफी अनुचित वाक्य है।

Read More Anthropic की 0 अरब वैल्यूएशन: AI की नई ऊंचाई, भारतीय आईटी सेक्टर पर दबाव, केवल 5 साल में वैश्विक टेक जगत को चौंकाया

जिहाद के नाम पर जिस प्रकार से लोगों ने भारतवर्ष और भारतवर्ष के बाहर आतंक फैलाया है वो भी हमने देखा है तो स्वाभाविक रूप से ये कहना कि भारत में जिहाद होगा, यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है। उन्होंने यह भी कहा कि, सुप्रीम कोर्ट सरकार के दबाव में काम करता है और इस देश में उसे 'सुप्रीम' कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। मेरा मानना ​​है कि सुप्रीम कोर्ट को खुद से संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि इससे कोर्ट की हैसियत कम होती है..."

Read More BSNL डायरेक्टर का ‘रॉयल’ प्रयागराज दौरा पड़ा भारी, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब