पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान : सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर की फायरिंग, 10 आतंकवादी ढेर

मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है

पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान : सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों पर की फायरिंग, 10 आतंकवादी ढेर
क्षेत्र के कटलांग पर्वत श्रृंखला में तीन अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों के ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सूत्र ने बताया कि अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी हुई।

इस्लामाबाद। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सैन्य अभियान में कम से कम 10 लोग मारे गए। एक सुरक्षा सूत्र ने ने यह जानकारी दी। सुरक्षा सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने प्रांत के मर्दन जिले के बाबूजई इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया।

क्षेत्र के कटलांग पर्वत श्रृंखला में तीन अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों के ठिकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सूत्र ने बताया कि अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 10 लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि अभियान के बड़े दायरे के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि अभियान के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन कर्नाटक धर्मांतरण विरोधी कानून: विहिप ने कांग्रेस को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने के प्रस्ताव पर नया राजनीतिक टकराव छिड़ गया है। केपीसीसी अध्यक्ष बीके...
कुकरखेड़ा मंडी में रोज पांच हजार बोरी की आवक, क्वालिटी के अनुसार 6500 से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल भाव
बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद
जयपुर के पारंपरिक कलाकारों को मिला मंच, ‘कारीगर’ पहल से हस्तशिल्प और हुनर को मिली नई पहचान
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मुनाफे में 25.7% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में 19.5% बढ़ी आमदनी
सी के बिरला हॉस्पिटल के डॉ. ललित मोदी ने अमेरिका में प्रस्तुत किए जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट के केस
अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई