भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना है मिशन: केजरीवाल

दिल्ली में मेक इंडिया नंबर-1 की शुरूआत

भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना है मिशन: केजरीवाल

यह किसी पार्टी का मिशन नहीं है। भाजपा और कांग्रेस समेत देश के सभी पार्टी के लोग साथ आएं। हमें लड़ाई नहीं करने है। भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है। 

नई दिल्ली।। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन है। इसके लिए हमें देश में सभी को मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल की कीमत देना, यह 5 चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेगी। केजरीवाल ने दिल्ली में मेक इंडिया नंबर-1 की शुरूआत करते हुए कहा कि मैं देश के 130 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि इस राष्ट्रीय मिशन के साथ जुड़े। यह किसी पार्टी का मिशन नहीं है। भाजपा और कांग्रेस समेत देश के सभी पार्टी के लोग साथ आएं। हमें लड़ाई नहीं करने है। भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है। 

भारत की सभ्यता कई हजार साल पुरानी है। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए। इन 75 सालों में भारत ने प्राप्त किया, लेकिन इन 75 सालों में कई ऐसे छोटे देश है, जो हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए। भारत पीछे क्यों रह गया। उन्होंने कहा कि कई लोग सवाल करते है कि क्या दुनिया का नेतृत्व भारत कर सकता है, क्यों नहीं कर सकता। हमारे देश में इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक और किसान है। देश में किस चीज की कमी है, लेकिन देश के 130 करोड़ लोगों को अब साथ आना पड़ेगा। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह