मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक, उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है रेपो रेट
3 दिवसीय बैठक
रिजर्व समेत दुनिया के अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के अनुरूप आरबीआई भी रेपो दर में वृद्धि कर सकता है। एमपीसी की सिफारिशों के आधार पर आरबीआई ने जून और अगस्त में रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि की थी।
दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की 3 दिवसीय मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक शुरू हो रही है। उच्च महंगाई दर पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई रेपो रेट में एकबार फिर से बढ़ोतरी कर सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत दुनिया के अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के अनुरूप आरबीआई भी रेपो दर में वृद्धि कर सकता है। एमपीसी की सिफारिशों के आधार पर आरबीआई ने जून और अगस्त में रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि की थी। इससे पहले मई में केंद्रीय बैंक ने अचानक हुई अपनी बैठक में ब्याज दर को 0.40 फीसदी बढ़ा दिया था। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली एमपीसी की बैठक 28 से 30 सितंबर को होगी। दरों पर निर्णय 30 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Aug 2026 18:02:52
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...

Comment List