शेयर बाजार में लौटी तेजी, 132 में कोई बदलाव नहीं

स्मॉलकैप 0.06 प्रतिशत की बढ़त बनाकर 54281.27 अंक पर रहा

शेयर बाजार में लौटी तेजी, 132 में कोई बदलाव नहीं

वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस, टेक, आईटी, एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार में तेजी रही।

मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस, टेक, आईटी, एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार में तेजी रही, जिससे बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी कल की गिरावट से उबरकर बुधवार को बढ़त बनाने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 123.42 अंक बढ़कर 82515.14 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.15 अंक उकर 25141.40 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी जबकि मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.12 प्रतिशत उतरकर 46532.22 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप 0.06 प्रतिशत की बढ़त बनाकर 54281.27 अंक पर रहा। 

बढ़त में रहने वाले समूह :

इस दौरान बढ़त में रहने वाले समूहों में तेल एंव गैस 1.83 प्रतिशत, एनर्जी 1.33 प्रतिशत, आईटी 1.25 प्रतिशत, फोक्सड आईटी 1.30 प्रतिशत और टेक 1.01 प्रतिशत शामिल है। 

गिरावट में रहने वाले समूह :

Read More अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने किया दावा

गिरावट में रहने वालों में यूटिलिटीज 0.76 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.56 प्रतिशत, पावर 0.81 प्रतिशत और सर्विसेस 0.45 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है।  

Read More ओमान ने दिया भारतीय निवेशकों को नये एल्युमिनियम जोन में निवेश का न्योता, द्विपक्षीय व्यापार में आएगी तेजी

132 में कोई बदलाव नहीं :

Read More त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी का दुर्लभ संयोग

बीएसई में कुल 4180 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2227 हरे निशान में और 1821 लाल  निशान में रही, जबकि 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा मोदी से सुंदर पिचाई ने की मुलाकात : एआई के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में की बात, कहा- समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लगा
पिचाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग...
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बस स्टैंड पर आने से पूर्व निवृत्त होकर आएं
असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला