‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

छात्रों व मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली। 'वोट चोरी' के आरोपों और चुनाव आयोग की जवाबदेही की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को जंतर-मंतर पर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने 'जीवित लाश' बनकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि नागरिकों के वोट और लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित नहीं हैं तो लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं रह जाता। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एनएसयूआई के अनुसार, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने जाखड़ समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। विनोद जाखड़ ने कहा कि वोट चोरी और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई न डरेगी और न झुकेगी तथा हर मतदाता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार