हिजाब खींचने के मामले में पप्पू यादव ने किया सीएम नीतीश का बचाव, कह दी ऐसी बात सुनकर हो जाएंगे हैरान

महिला डॉक्टर के हिजाब पर विवाद

हिजाब खींचने के मामले में पप्पू यादव ने किया सीएम नीतीश का बचाव, कह दी ऐसी बात सुनकर हो जाएंगे हैरान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सरकारी कार्यक्रम में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश के आरोपों को लेकर विवादों में हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने तीखा हमला किया। वहीं, सांसद पप्पू यादव ने इसे पितातुल्य व्यवहार बताते हुए मुख्यमंत्री का बचाव किया।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक सरकारी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। हालांकि, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हिजाब हटाया नहीं गया, बल्कि मुख्यमंत्री ने बेटी समान स्नेह के भाव से बातचीत की। पप्पू यादव नीतीश कुमार के हिजाब खींचने को "पितातुल्य व्यवहार" बता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर लेने आई एक बुर्का पहनी मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब/नकाब को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से जबरन हटाने की कोशिश की। धार्मिक पहचान के साथ छेड़छाड़ करना या अपमान करना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। हिजाब किसी का फैशन नहीं, बल्कि विश्वास और अधिकार है। किसी को इसे छूने का हक़ नहीं। 

विपक्ष का हमला

Read More यात्रिगण कृपया ध्यान दें! होली पर्व पर अहमदाबाद मंडल की विशेष प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं

इस मामले को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब राज्य का मुख्यमंत्री सरेआम ऐसी हरकत करेगा, तो सोचिए बिहार की महिलाओं की सुरक्षा का हाल क्या होगा? नीतीश कुमार को इस शर्मनाक कृत्य के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।
ये घटना तो माफ़ी के क़ाबिल है ही नहीं।

Read More अधिकांश पण्डितों का मत... होली दहन दो और धुलण्डी तीन मार्च को

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान