कश्मीर में ग्रामीणों ने लश्कर के 2 आतंकवादियों को पकड़ा
ग्रामीणों को 5 लाख रुपए के इनाम देने की घोषणा
कश्मीर के रियासी में तुकसिन ढोक गांव के लोगों ने 2 मोस्टवांटेड आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
जम्मू। कश्मीर के रियासी में तुकसिन ढोक गांव के लोगों ने 2 मोस्टवांटेड आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस और सेना के लगातार दबाव के बाद क्षेत्र में पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के दो मोस्टवांटेड आतंकवादियों को पकड़ लिया। आतंकवादियों के पास से दो एके रायफल, सात ग्रेनेड, एक पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Nov 2026 16:31:38
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही नवविवाहित...

Comment List