प्रतीश विश्वनाथ ने शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ रखने को लेकर पाखंड करने का लगाया आरोप

पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है

प्रतीश विश्वनाथ ने शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ रखने को लेकर पाखंड करने का लगाया आरोप

सार्वजनिक बयानों और निजी निवेश के बीच विरोधाभास है जो उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।

तिरुवनंतपुरम। हिंदू सेवा केंद्रम के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ उम्मीदवार डॉ. शशि थरूर पर बिटकॉइन ईटीएफ रखने को लेकर पाखंड का आरोप लगाया है। प्रतीश ने कहा कि बिटकॉइन के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने वाले डॉ. थरूर ने अपने नामांकन हलफनामे में खुलासा किया है कि उनके पास बिटकॉइन ईटीएफ है। उन्होंने कहा कि बिटकॉइन की अपनी पिछली आलोचना के बावजूद थरूर द्वारा बिटकॉइन ईटीएफ रखना उनके दोहरे रुख को उजागर करता है। उनके सार्वजनिक बयानों और निजी निवेश के बीच विरोधाभास है जो उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।

वह तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डॉ. थरूर के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उनके पास 5,11,314 रुपये मूल्य का बिटकॉइन ईटीएफ है। उन्होंने प्रतिबंधित आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की हालिया घोषणा पर भी चिंता व्यक्त की है कि वह केरल में अगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देगी। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए भी थरूर की आलोचना की। उन्होंने थरूर के इन आरोपों का भी जोरदार खंडन किया कि चंद्रशेखर ने ईसाई समुदायों के कुछ नेताओं को चुनावी समर्थन प्रदान करने के लिए पैसा देने का वादा किया है।

 

Tags: tharoor

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल