राहुल गांधी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश, कहा- यह मैराथन अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक

देशवासियों से संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए आगे आने का आह्वान

राहुल गांधी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश, कहा- यह मैराथन अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ‘मैं भी अंबेडकर मैराथन’ को राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे अंबेडकर के विचारों और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। गांधी ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और भेदभाव के खिलाफ एकजुट संघर्ष का आह्वान करते हुए ‘जय भीम, जय संविधान’ का संदेश दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित मैं भी अंबेडकर मैराथन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को हरी झंडी दिखायी। इस आयोजन का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के सहयोग से किया। इस मौके पर गांधी ने कहा, मैं भी अंबेडकर मैराथन बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

गांधी ने कहा कि आज जब संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार हो रहे हैं, ऐसे समय में हमें हर अन्याय और भेदभाव के खिलाफ बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों पर चलकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कांग्रेस नेता ने कार्यक्रम के अंत में जय भीम, जय संविधान, जय हिंद  के नारे के साथ देशवासियों से संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने चार नकबजनी मामलों में वांछित शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: सेना प्रमुख बोले- अभी केवल संघर्ष विराम जैसे हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित