RCB बनी IPL चैंपियन : कोहली का विराट सपना पूरा, 18 नम्बर की जर्सी ने जीत ही लिया 18वां सीजन

पंजाब को छह रनों से हराया

RCB बनी IPL चैंपियन : कोहली का विराट सपना पूरा, 18 नम्बर की जर्सी ने जीत ही लिया 18वां सीजन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी।

अहमदाबाद। आखिर विराट कोहली का सपना पूरा हो ही गया। 17 साल से इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में आईपीएल को 8वां चैंपियन मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 191 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए। 

भावुक हुए विराट
मैच के आखिरी क्षणों में जब आरसीबी जीत की दहलीज चूम रही थी। विराट कोहली जीत की खुशी में भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। जीत के बाद उन्होंने ग्राउंड को चूमा और टीम के सदस्यों से गले मिले। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव