कट के कारण हो रहे सड़क हादसे : नेशनल हाईवे-9 पर अंडरपास का हो निर्माण, लोगों को आने-जाने में नहीं होगी परेशानी; सैलजा का गडकरी को पत्र

उक्त स्थान पर अंडर पास का निर्माण जरूरी

कट के कारण हो रहे सड़क हादसे : नेशनल हाईवे-9 पर अंडरपास का हो निर्माण, लोगों को आने-जाने में नहीं होगी परेशानी; सैलजा का गडकरी को पत्र

हांसपुर-नागपुर बाइपास एनएच-9 संघर्ष समिति की ओर से भी मांग की गई है कि हिसार-सिरसा एनएच-9 पर सीएच नंबर 221+700 पर अंडर पास का निर्माण करवाया जाए।

सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एनएच-9 स्टोन नंबर 132-133 के बीच माजरा रोड फतेहाबाद पर और हिसार-सिरसा एनएच-9 पर सीएच नंबर 221+700 पर अंडर पास का निर्माण करवाया जाए। इन स्थानों पर बने कट के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते है और जानमाल का नुकसान होता है, अंडर पास बनने से लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। सांसद सैलजा ने गडकरी को पत्र लिखकर कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के जिला फतेहाबाद के कुछ गांवों के सरपंचों और प्रमुख नागरिकों ने एनएच-9 स्टोन नंबर 132-133 के बीच माजरा रोड फतेहाबाद पर अंडर पास बनाने के लिए उन्हें मांग पत्र सौंपा है।

माजरा रोड नेशनल हाइवे को फतेहाबाद शहर से जोड़ने का सबसे नजदीकी रास्ता है, इस रास्ते पर 17 गांव पड़ते है, इस माजरा रोड पर एक कट बना हुआ है, जहां पर अंडर पास न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं और जानमाल का नुकसान हो चुका है। ऐसे में उक्त कट को आरजी तौर पर बंद करते हुए अंडर पास बनाया जाए, ताकि दोनों ओर के किसानों को फसल कटाई के समय आने-जाने में कोई परेशान न हो। सैलजा ने कहा कि इसके साथ ही हांसपुर-नागपुर बाइपास एनएच-9 संघर्ष समिति की ओर से भी मांग की गई है कि हिसार-सिरसा एनएच-9 पर सीएच नंबर 221+700 पर अंडर पास का निर्माण करवाया जाए। सीएच नंबर 221+700 पर एक कट है जहां से एक ङ्क्षलक रोड नई अनाजमंडी से दौलतपुर-हिजरावा कलां की ओर जाती है, इस रोड से 15-20 गांव जुड़े हुए है, फसल कटाई के समय अधिक भीड़ रहने से हादसे होते रहते है, जिन्हें रोकने के लिए उक्त स्थान पर अंडर पास का निर्माण जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
इंडिगो ने ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया...
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित