सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा: 42 भारतीय लोगों की दर्दनाक मौत, डीजल टैंकर से टकराई यात्रियों की बस; उमराह के बाद जा रहे थे मदीना

सऊदी अरब में भारतीय यात्रियों की बस दर्दनाक हादसे का शिकार

सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा: 42 भारतीय लोगों की दर्दनाक मौत, डीजल टैंकर से टकराई यात्रियों की बस; उमराह के बाद जा रहे थे मदीना

सऊदी अरब के मक्का से मदीना जा रहे भारतीय यात्रियों की बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई। बस के डीज़ल टैंकर से टकराते ही उसमें आग लग गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घायलों का इलाज मदीना के अल हमना अस्पताल में जारी है।

मदीना। सऊदी अरब से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां मक्का से मदीना जा रही भारतीयों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है जिसमें करीब 42 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, बस अपना नियत्रंण खो बैठी और डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सूत्रों के अनुसार, मृतकों में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल  थे। हादसे में मारे गए अधिकतर लोग हैदराबाद के बताएं जा रहे हैं। फिलहाल, मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है। इस हादसे में बचे लोगो को इलाज के लिए मदीना के अल हमना अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनका इलाज जारी हैै। 

सूत्रों के अनुसार, बस में सवार सभी भारतीय यात्री उमराह की धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद मदीना की तरफ जा रहे थे और उसी वक्त ये हादसा हो गया। हादसे के वक्त बस में करीब 50 लोगों के सवार होने की खबर सामने आ रहे है। मामले में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सहित कई बड़ी ​हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, सऊदी अरब में हुए हादसे से पूरे देश का गहरा सदमा लगा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास भारतीयों को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। फिलहाल, इस हादसे के बाद सऊदी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हज समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह केंद्र सरकार से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस ट्रैवल एजेंसी ने तीर्थयात्रा की सुविधा प्रदान की और कितने मृतक तेलंगाना के निवासी थे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव के रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता को घटना का पूरा विवरण इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने नयी दिल्ली में राज्य के रेजिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल को सूचित किया और उन्हें केंद्रीय विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के साथ समन्वय करने को कहा। राज्य सरकार ने आवश्यक राहत उपायों के लिए भी कदम उठाए हैं। रेड्डी ने कहा है कि पीडि़त परिवारों की सहायता के लिए सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से सऊदी अरब में हुई त्रासदी के बारे में किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों  91 79979 59754 और 91 99129 19545 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है।

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प