लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स ने लगाई 1200.18 अंक की छलांग, निफ्टी भी उछला

बीएसई में कुल 4115 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ

लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स ने लगाई 1200.18 अंक की छलांग, निफ्टी भी उछला
अमेरिका-चीन व्यापार की प्रगति और स्थानीय स्तर पर महंगाई कम होने से ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही।

मुंबई। अमेरिका-चीन व्यापार (एजेंसी) की प्रगति और स्थानीय स्तर पर महंगाई कम होने से ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में तूफानी तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1200.18 अंक अर्थात 1.48 प्रतिशत की छलांग लगाकर 82 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 82,530.74 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 395.20 अंक यानी 1.60 प्रतिशत उछलकर 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 25062.10 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,625.55 अंक और स्मॉलकैप 0.94 प्रतिशत की तेजी लेकर 50,450.47 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4115 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2637 में तेजी, जबकि 1327 में गिरावट रही। वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की कुल 2942 कंपनियों के शेयरों में से 1980 में लिवाली, जबकि 890 में बिकवाली हुई वहीं 72 में टिकाव रहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि