हेत्मायर-चहल ने दिलाई रोमांचक जीत

लखनऊ को 3 रन से हरा राजस्थान टॉप पर

हेत्मायर-चहल ने दिलाई रोमांचक जीत
जीवनदान देना लखनऊ को महंगा पड़ा

मुम्बई। शिमरॉन हेत्माएर की नाबाद 59 रन की आतिशी पारी और युजवेंद्र  चहल (41 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में तीन रन से पराजय का स्वाद चखाया।  राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम आठ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। राजस्थान ने चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की जबकि लखनऊ को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

हेत्मायर ने राजस्थान को मझधार से निकाला
इस पारी में अगर कुछ कहने के लिए है तो बस हेत्मायर के बारे में, क्या बेहतरीन बैट स्विंग है उनके पास, आज यह पारी और भी खास हो जाती है, ऐसा इसी वजह से क्योंकि 67 रन पर चार विकेट गंवाकर राजस्थान की टीम मुश्किलों में थी। उन्होंने ऐसे समय पर अपने खेल से विपरीत टिककर खेलना शुरू किया और अश्विन के साथ पारी को आगे बढ़ाया, जैसे ही डेथ ओवर शुरू हुए हेत्मायर ने छक्कों की बरसात कर दी और यही वजह रही कि राजस्थान 165 रनों के स्कोर तक पहुंच पाया।

जीवनदान देना लखनऊ को महंगा पड़ा
हेत्मायर ने उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर क्रुणाल पांड्या के हाथों मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 36 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने 23 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर हेत्मायर का अच्छा साथ दिया। देवदत्त पडिकल ने 29 गेंदों में चार चौकों के सहारे 29 रन बनाए।  

अश्विन 17 वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए
हेत्मायर और अश्विन ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अश्विन 17 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिटायर्ड आउट हुए। नए बल्लेबाज रियान पयाग ने आठ रन में जैसन होल्डर पर एक छक्का मारा।

स्कोर बोर्ड:
राजस्थान रॉयल्स :     रन    गेंद   4   6
बटलर बो. आवेश   13 11 1 1
पडीकल को. होल्डर बो. गौतम    29 294 4 0
सैमसन पगबाधा होल्डर   13 12 2 0
दुसान बो. गौतम  4 4 1 0
हेत्मेयर अविजित    59 36 1 6
अश्विन रिटायर्ड आउट    28    23    0    2 28 23 0 2
पराग को. गौतम बो. होल्डर    8    4    0    1 8 4 0 1
बोल्ट अविजित    2    1    0    0 2 1 0 0
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन।
विकेट पतन : 1-42 (बलटर), 2-60 (सैमसन), 3-64 (पडीकल), 4-64 (दुसान), 5-135 (अश्विन-रि.आउट), 6-163 (पराग),.गेंदबाजी : चमीरा 4-0-22-0, होल्डर 4-0-50-2, विश्नोई 4-0-29-0, आवेश 4-0-31-1, गौतम 4-0-30-2.
स्कोर बोर्ड:
  रन    गेंद   4 6
  0 1 0 0
  39 32 2 1
  0 1 0 0
  8 14 2 0
  25 24 3 0
  5 7 0 0
  22 15 2 0
  38 17 2 4
  13 7 2 0
  7 2 0 1
         
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन।
विकेट पतन : 1-0 (राहुल), 2-1 (गौतम), 3-14 (डोल्डर), 4-52 (हुडा), 5-74 (बदोनी), 6-101 (डी काक), 7-102 (कु्रणाल) 8-126 (चमीरा).
आइपीएल   अंक तालिका  
टीम मैच जीते हारे अंक

 रन के

 

राजस्थान रॉयल्स     4 3 1 6 +0.951
केकेआर   5   3    2 6 +0.446
गुजरात टाइटंस   3 3 0 6 0.0349
आरसीबी    4    3    1    6    +0.294 4 3 1 6 0.294
लखनऊ जायंट्स    5    3    2    6    +0.174 5 3 2 6 +0.174
दिल्ली कैपिटल्स    4    2    2    4    +0.476 4 2 2    
पंजाब किंग्स    4    2    2    4    +0.152 4 2 2 4 0.3476

हैदराबाद    3    1    2    2    -0.889
3 1 2 2  
मुंबई इंडियंस" 4 0 4 0 -.151





सीएसके   

Read More श्वान एवं बिल्लियों का होगा रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन एवं एडॉप्शन का भी मिलेगा मौका

Post Comment

Comment List

Latest News

कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर की अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर...
प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कौरवी शासन का अंत शुरू, पांडवों की हो चुकी है वापसी 
सांगानेर में आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल ने सुनी 'मन की बात, कहा- प्रधानमंत्री प्रेरक कहानियों से समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा
"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए