Stock Market Crash: बैंकिंग शेयरों के लुढ़कने से बाजार में कोहराम

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1628.01 अंक अर्थात 2.23 प्रतिशत का गोता लगाकर 72 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 71,500.76 अंक रह गया।

मुंबई। ब्याज दर में कटौती और चीन की अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद से जूझ रहे निवेशकों के कमजोर रुझान से विश्व बाजार में आई गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर जारी तिमाही नतीजे में एचडीएफसी बैंक के ऋण-जमा अनुपात के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से इस हैवीवेट बैंक के शेयरों के करीब साढ़े आठ प्रतिशत लुढ़कने से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1628.01 अंक अर्थात 2.23 प्रतिशत का गोता लगाकर 72 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 71,500.76 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 460.35 अंक यानी 2.09 प्रतिशत लुढ़ककर 22 हजार अंक से नीचे 21,571.95 अंक पर आ गया।

इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 1.09 प्रतिशत की गिरावट लेकर 37,597.29 अंक और स्मॉलकैप 0.90 प्रतिशत टूटकर 43,963.89 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3900 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2510 में बिकवाली जबकि 1301 में लिवाली हुई वहीं 89 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 39 कंपनियां लुढ़क गई जबकि 10 में तेजी रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

बीएसई में टेक, कंज्यूमर डयूरेबल्स और आईटी समूह की 0.54 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर 17 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान बैंकिंग समूह ने सबसे अधिक 4.02 प्रतिशत का नुकसान उठाया। साथ ही कमोडिटीज 2.31, सीडी 1.17, ऊर्जा 0.88, एफएमसीजी 0.84, वित्तीय सेवाएं 3.76, हेल्थकेयर 0.66, इंडस्ट्रियल्स 0.38, दूरसंचार 1.94, यूटिलिटीज 1.03, ऑटो 1.28, कैपिटल गुड्स 0.19, धातु 2.86, तेल एवं गैस 0.93, पावर 0.88, रियल्टी 1.47 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.41 प्रतिशत गिर गए।

Read More गुजरात में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी : रेप में नाकाम रहने पर गुप्तांग में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 1.62, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 0.40, हांगकांग का हैंगसेंग 3.71 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.09 प्रतिशत लुढ़क गया।

Read More दिल्ली पर फिर छाया मौत का साया : कई स्कूलों को आज फिर मिली बम की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश