अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर संदिग्ध व्यक्ति ने फेंका तरल पदार्थ, हमलावर गिरफ्तार

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर हमला

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर संदिग्ध व्यक्ति ने फेंका तरल पदार्थ, हमलावर गिरफ्तार

अमेरिका में डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर पर टाउन हॉल संबोधन के दौरान अज्ञात तरल से हमला हुआ। वह सुरक्षित रहीं। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है।

अमेरिका। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय हमला किया जब वो एक टाउन हॉल में लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। जानकारी के अनुसार, उन पर हमलावर ने अज्ञात पदार्थ फेंका इससे उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर एक सवाल खड़ा हो गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

दरअसल, सांसद इल्हान उमर इस महीने ट्रंप के आईसीई एजेंट ने मिनियापोलिस में एक महिला की गोली मारकर हत्या दी थी उस पर लोगों को संबोधित कर रही थी कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने उन पर अज्ञात तरल पदार्थ फेंका, जिससे वो घबरा गई और पूरे माहौल में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसके बारे में बताया और पुलिस ने उस हमलावर को गिरफ्तार किया। बता दें कि इस हमले से पहले सांसद इल्हान उमर आईसीई की खत्म करने और होम मिनिस्टर क्रिस्टी नोएम को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग कर रही थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बता कि हमलावर ने काले रंगे की जैकेट पहन रखी थी और उसके हाथ में एक सिरिंज भी थी और उसी सीरिंज से उसने सांसद इल्हान उमर पर हमला किया। बता दे कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर ने संबोधन के दौरान सांसद इल्हान उमर पर हमला किया।

 

Read More एग्जिट पोल में जताया अनुमान : बंगाल में कमल, केरलम् में कांग्रेस; फाइनल रिजल्ट का इंतजार

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग