टी-20 सीरीज : द. अफ्रीका को 30 रन से हरा भारत ने टी-20 सीरीज 3-1 से जीती, तिलक-पांड्या के आतिशी अर्द्धशतक

वरुण ने झटके 4 विकेट

टी-20 सीरीज : द. अफ्रीका को 30 रन से हरा भारत ने टी-20 सीरीज 3-1 से जीती, तिलक-पांड्या के आतिशी अर्द्धशतक
हार्दिक पांड्या (63) और तिलक वर्मा (73) की धमाकेदार पारियों तथा वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पांचवें टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराकर सीरीज 3-1 से जीती। भारत ने 231 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका 201 रन ही बना सका। यह भारत की लगातार आठवीं टी-20 सीरीज जीत है।

अहमदाबाद। हार्दिक पांड्या (63) और तिलक वर्मा (73) के धुंआधार अर्द्धशतकों के  बाद वरुण चक्रवर्ती (53 पर 4)(17 पर 2)की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवे और अंतिम मैच में 30 रन से पराजित कर 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से जीत ली है। टीम इंडिया ने यह लगातार 8वीं सीरीज जीती है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट 231 रन बनाए। जवाब में 232 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।  क्विंटन डी कॉक ने 35 गेंदों पर सर्वाधिक 65 रन बनाए। उसने हेंड्रीक्स के साथ पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। बाद में ब्रेविस (31)  को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे।

पांड्या-तिलक की शतकीय साझेदारी :

इससे पूर्व भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। छठे ओवर में कार्बिन बॉश ने अभिषेक शर्मा (34) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 10वें ओवर में भारत का दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा। संजू सैमसन ने चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 37 रनों की पारी खेली।  

Read More ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी नाविक सुरक्षित

तिलक-हार्दिक ने जोड़े 105 रन :

Read More गुजरात और राजस्थान के बीच जल्द शुरू होगी नई ट्रेन : रेल मंत्री साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, पश्चिम भारत के 2 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी ट्रेन

इसके बाद हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। बार्टमैन ने हार्दिक को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Read More पीएम मोदी का बड़ा बयान : अमेरिका-ईरान सहमति से क्षेत्र में स्थिरता और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत

16 गेंदों पर बनाई फिफ्टी :

हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी