महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के निशाने पर सरकार : सड़कों पर दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिलाएं भयभीत, बोले- सरकार का जवाब उन्हें घर में रखना

महिलाओं को घर के अंदर रखना समाधान नहीं

महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के निशाने पर सरकार : सड़कों पर दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर महिलाएं भयभीत, बोले- सरकार का जवाब उन्हें घर में रखना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर में बंद रखना समाधान नहीं, सड़कों को सुरक्षित बनाना और अपराधियों को तेजी से सजा देना जरूरी है। गांधी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए युवाओं और खासकर जेन-जी से आगे आने की अपील की।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि देशभर में महिलाएं सड़कों पर चलने के दौरान उत्पीड़न और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भयभीत हैं और सरकार का जवाब है कि उन्हें घर में रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था पीड़ित को दोषी ठहराती है और अपराधी को बचाती है।

उन्होंने कहा कि समाधान महिलाओं को घर के अंदर रखना नहीं, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाली पुरुष मानसिकता का सामना करना और हमला करने वालों को तेजी से तथा बिना किसी अपवाद के सजा देना है। गांधी ने कहा कि हजारों छात्र और युवा महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने देशभर की अधिक से अधिक युवा महिलाओं, विशेषकर जेन-जी से बड़ी संख्या में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं के दर्द के प्रति बहरी है और दबाव पड़ने पर ही सुनेगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और वह इसके साथ पूरी तरह खड़े हैं।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार