संसद भवन में थरूर की राहुल गांधी से मुलाकात : असंतोष की चर्चाओं पर लगा विराम, कहा- कई महत्वपूर्ण विषयों पर की रचनात्मक चर्चा 

मतभेदों के बीच अहम माना जा रहा है

संसद भवन में थरूर की राहुल गांधी से मुलाकात : असंतोष की चर्चाओं पर लगा विराम, कहा- कई महत्वपूर्ण विषयों पर की रचनात्मक चर्चा 

पार्टी नेतृत्व के साथ संवाद सकारात्मक रहा और सभी नेता देश की जनता की सेवा के लिए आगे की रणनीति पर एकमत हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस लोकसभा सांसद शशि थरूर ने संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी से मुलाकात के बाद थरूर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और राहुल गांधी के साथ आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर रचनात्मक चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व के साथ संवाद सकारात्मक रहा और सभी नेता देश की जनता की सेवा के लिए आगे की रणनीति पर एकमत हैं।

सूत्रों के अनुसार आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी नेतृत्व के साथ थरूर की भूमिका पर चर्चा हुई है। इस मुलाकात को पार्टी में हाल ही में दिखी असहमति और मतभेदों के बीच अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आयोजित की गयी बैठकों से लगातार अनुपस्थित चल रहे थरूर ने शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर असंतोष की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।



Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग