पाकिस्तान संघर्ष पर पुनरावलोकन समिति गठित करे सरकार : कारगिल युद्ध के समय की तरह काम कर सरकार को सौंपे रिपोर्ट, जयराम रमेश ने कहा- क्या मोदी सरकार कराएगी स्वतंत्र आकलन ?

कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही 

पाकिस्तान संघर्ष पर पुनरावलोकन समिति गठित करे सरकार : कारगिल युद्ध के समय की तरह काम कर सरकार को सौंपे रिपोर्ट, जयराम रमेश ने कहा- क्या मोदी सरकार कराएगी स्वतंत्र आकलन ?

कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष पर एक पुनरावलोकन समिति गठित की जानी चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष पर एक पुनरावलोकन समिति गठित की जानी चाहिए, जो कारगिल युद्ध के समय की तरह काम कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि कारगिल युद्ध समाप्त होने के बाद उस समय भाजपा सरकार ने इस तरह की एक रिपोर्ट तैयार कराई थी और बाद में रिपोर्ट को संसद में पेश किया गया था।

रमेश ने कहा कि कारगिल युद्ध समाप्त होने के ठीक 3 दिन बाद वाजपेयी सरकार ने 1999 में कारगिल पुनरावलोकन समिति गठित की थी। इसकी रिपोर्ट 23 फरवरी 2000 को संसद में प्रस्तुत की गई। हालांकि, इसके कुछ हिस्सों को अब भी गोपनीय रखा गया और ऐसा होना भी चाहिए। इस समिति के अध्यक्ष भारत के सामरिक मामलों के विशेषज्ञ के. सुब्रमण्यम, थे, जिनके पुत्र वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री हैं।

जयराम रमेश ने सवाल करते हुए कहा कि क्या मोदी सरकार अब पहलगाम हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच के बावजूद इसी तरह का एक स्वतंत्र और व्यापक विश्लेषण के जरिये इस पूरे प्रकरण का विस्तृत आकलन कराएगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट किया था। वॉशिंगटन डीसी से आए बयानों के बाद कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। अगला संसद सत्र करीब ढाई महीने बाद होने की संभावना है, जबकि यह मांग अब और भी अधिक जरूरी और तात्कालिक हो गई है।

 

Read More रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं
पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल (LG) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली हाई...
जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसली, जानें क्या है कारण ?
ईरान का दुबई पर नया हमला: यूएई पर अब तक 1,475 ड्रोन एवं 270 मिसाइल हमले
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया
कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक