भारत-पाक युद्धविराम से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 2.86 प्रतिशत की छलांग लगाकर 81723.65 अंक पर पहुंचा 

शेयर बाजार में कोहराम मच गया

भारत-पाक युद्धविराम से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 2.86 प्रतिशत की छलांग लगाकर 81723.65 अंक पर पहुंचा 

बीते सप्ताह करीब डेढ़ प्रतिशत तक लुढ़के घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह अप्रैल के जारी होने वाली थोक और खुदरा महंगाई के आंकड़े पर नजर रहेगी।

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की सहमति से क्षेत्र में तनाव कम होने से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में करीब तीन प्रतिशत की तूफानी तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2269.18 अंक अर्थात 2.86 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब पांच महीने बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 81723.65 अंक पर पहुंच गया। यह 16 दिसंबर 2024 को 81,748.57 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 691.55 अंक यानी 2.88 प्रतिशत उछलकर 24699.55 अंक पर रहा।

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 1349 अंक तेजी के साथ 80,803.80 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक 81,830.65 अंक के उच्चतम जबकि 80,651.07 अंक के निचले स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 412 अंक की मजबूती के साथ 24,420.10 अंक पर खुला और 24,737.80 अंक के उच्चतम जबकि 24,378.85 अंक के निचले स्तर पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, हाल के दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निरंतर खरीददारी प्रमुख पहचान बनकर उभरी है। 08 मई को समाप्त हुए 16 कारोबारी सत्रों में एफआईआई ने एक्सचेंजों के माध्यम से कुल 48,533 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। हालांकि, 09 मई को भारत-पाक तनाव के चलते 3,798 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई। लेकिन, अब जबकि युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है तो बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एफआईआई द्वारा भारत में इक्विटी निवेश की गति एक बार फिर तेज हो सकती है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 की शुरुआत में एफआईआई का रुख बिक्री की ओर था। जनवरी में डॉलर सूचकांक के 111 तक पहुंचने के बाद उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली की। हालांकि मार्च के बाद से बिकवाली की तीव्रता में कमी आई और अप्रैल में एफआईआई 4,243 करोड़ रुपये शुद्ध लिवाल रहे, जिससे एक सकारात्मक संकेत मिला।

Read More वोट चोरी के आरोप पर गरमाई सियासत : राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार की निष्पक्षता पर खड़े किए प्रश्नचिन्ह, बोले- कभी वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर डॉलर में गिरावट और अमेरिका तथा चीन की अर्थव्यवस्थाओं में मंदी जैसे कारकों के साथ-साथ घरेलू स्तर पर उच्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि, घटती महंगाई और ब्याज दरें भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई प्रवाह को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इसके विपरीत ऋण प्रवाह में कमी देखी जा रही है और निकट भविष्य में इसके कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य हालात फिर तनावपूर्ण: दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद भी युद्धविराम बरकरार, ट्रंप ने कहा- ईरान ने हमसे खिलवाड़ किया

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध